Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोदी का टूटा घमण्ड :मो.रहबर सिद्दिकी



मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी-गोरखपुर और फूलपुर मे समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों की जीत पर अमेठी जनपद के सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया।अमेठी यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष  शमशाद खान जायसी व पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मो0 एबाद को बधाई दी एवं दोनों लोकसभा की जनता को धन्यवाद कहा व राजनीतिक बदलाव के लिये मुबारकबाद दिया, वही यूथ ब्रिगेड के जिला मीडिया प्रभारी मो0 रहबर सिद्दीकी ने कहा की  जनता ने मोदी के अहम को करारा झटका दिया है वहाँ कि जनता ने बहुत सोंच समझ कर दोनो सीटों पर फैसला लिया है तथा इसमें कोई शक नहीं है की आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में  समाजवादी पार्टी को बड़ी सफलता हासिल होगी, इस ऐतिहासिक जीत पर पूर्व प्रत्याशी विधानसभा तिलोई जैनुल हसन, जिलाध्यक्ष शमशाद खान जायसी ने आतिशबाज़ी की व जिले के समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशियाँ मनाई।इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कमल,रंजीत यादव,पवन यादव,अमरेश यादव आदि सपा एवं बसपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे