सुनील उपाध्याय
बस्ती । गोरखपुर और फूलपुर उप चुनाव में समाजवादी पार्टी उम्मीदवारों को मिली जीत पर सपा नेताआंे, कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता का माहौल है। सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री सुमन सिंह ने कहा कि मतदाताओं की एकजुटता ने भाजपा के अहंकार को ध्वस्त कर दिया है। 2019 में यही एकजुटता समाजवादियों को ताकत देगी और मतदाता भाजपा को सिरे से नकार देंगे।
कहा कि सपा मुखिया अखिलेश सिंह यादव और बसपा सुप्रीमों सुश्री मायावती ने साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने के लिये जिस गठबंधन की नींव डाली है वह राष्ट्रीय राजनीति का स्वरूप बदल देगी। कहा कि भाजपा सरकार महिला विरोधी है वरना अब तक महिला आरक्षण विधेयक सदन में पारित हो जाता। भाजपा की करारी हार के पीछे महिला मतदाताओं का विशेष योगदान है।
सपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में सपा के संजय सिंह, अतुल सिंह, अनुराग मिश्र, शिवम, पंकज श्रीवास्तव, रवि यादव, पतिराजी, माला, कौशिल्या, कुसुम, बसपा के महिपाल पटेल, वीरेन्द्र, आकाश, आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ