Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वार्षिकोत्सव, स्काउट गाइड शिविर में छात्रों ने दिया संदेश


सुनील उपाध्याय 
 बस्ती। स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर से प्रतिभागियों का सर्वांगीण  विकास होता है , वे जीवन में कभी भी कठिनाइयों से घबराते नहीं।  यह विचार पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसिया, दुबौलिया के परिसर में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए विधायक प्रतिनिधि दीप शुक्ला ने व्यक्त किया । कहा कि ग्रामीण अंचल में वार्षिकोत्सव मनाया जाना हर्ष का विषय है और इसमें और लोगों को आगे आना चाहिए। शिविर का निरीक्षण करते हुए प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए गेट, टावर, रंगोली आदि की प्रशंसा करते हुए नकद पुरस्कार देकर मनोबल बढ़ाया।
विशिष्ट अतिथि डॉक्टर हरेंद्र प्रताप सिंह, विद्याधर वर्मा ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद में इस तरह का आयोजन किया जाना हर्ष का विषय है। स्वागत गीत सरस्वती वंदना ,  मधु, प्रियंका, ज्योति, अनुपम ,रवीना सुंदरी, रूपा शर्मिला अक्षय कुमार प्रियंका विशाल ने प्रस्तुत किया।
 जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह, जिला गाइड कैप्टन सत्या पांडेय ने प्रतिभागियों को बिना बर्तन भोजन बनाना रंगोली बनाना टेंट बनाने एवं अनुशासित क्रियाकलाप के बारे में विस्तारपूर्वक बताया । 
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक केसरी सिंह राम सुधाकर पांडे घनश्याम प्रजापति नीरज कुमार राम प्रकाश पांडे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि केशवराम,स्कन्ध मिश्र, शिवपूजन आर्य, रमेश चौरसिया, दिनेश सिंह ,वीर सिंह महंत पांडे नरेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे