सुनील उपाध्याय
भाजपा की उल्टी गिनती शुरू:सिद्धार्थ सिंह
बस्ती। उप चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली जीत पर वर्षो बाद सपा और बसपा कार्यकर्ता साथ-साथ दिखे और खुशियां बांटी।
उ.प्र. आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि सपा, बसपा की एकजुटता ने भाजपा के अहंकार को आईना दिखा दिया। कहा कि अहंकार करने वाली सरकारों के दिन लम्बे नहीं होती। भाजपा अपने गढ में 29 वर्ष बाद पराजित हुई है। इसका श्रेय सपा मुखिया अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमों सुश्री मायावती के साथ ही मतदाताओं को हैं जिन्होने भाजपा के छल फरेब को करारी मात दिया है। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
उप चुनाव में सपा की जीत पर मिठाई बांट कर गांधीनगर चौराहे पर खुशी मनाने वालों मंे सपा नेता अयाज अहमद ,मो जावेद पूर्व सभसाद, छात्र नेता रहमान सिद्दीकी शानू, आजाद,मिंटू शेख, वैदिक श्रीवास्तव, सलमान सिद्दीकी आदि शामिल रहे।
![]() |
| रामकुमारी |
वही समाजवादी पार्टी नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमारी यादव ने गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा के उप चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा है कि मतदाताओं ने भाजपा को आईना दिखाने का काम किया है।
कहा कि भाजपा सरकार के मनमाने फैसलों के चलते देश, प्रदेश की जनता परेशान थी और अवसर मिलते ही उसने अपनी ताकत दिखा दिया है। यह सिलसिला जारी रहा तो 2019 में भाजपा के पुनः सरकार बनाने के मंसूबों को मतदाता ध्वस्त कर देंगे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ