राजकुमार शर्मा
बहराईच।सीमावर्ती जिला बहराईच के अंतर्गत नानपारा में शासन के आदेशानुसार कस्बे में अतिक्रमण के कारण हर समय जाम की समस्या बनी रहती है जिसका खामियाजा नगर वासियों को काफी दिक्कत के रूप में उठानी पड़ती है ।इस अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम के कारण कई बार शासन को पत्राचार किया गया। फलस्वरूप शाशन व नगर पालिका प्रशासन ने सफाई अभियान की सुरुवात करते हुवे मुख्य मार्ग के अगल बगल लगने वाले ठेले ,खोमचे,को हटा अतिक्रमण हटवाने के अभियान की सुरुवात की आज सुबह जब मुख्य मार्ग पर देखा गया कि ठेले,खोमचे को हटवाया गया है ठेले ,खोमचे वाले बताने लगे कि हम लोग कई वर्षों से यही काम करते है अब कहा जाये बताते चले कि ठेले ,खोमचे हटवाने से अतिक्रमण से छुटकारा नही मिलेगा जाम का मुख्य कारण है मुख्य मार्ग से भारी वाहनों का प्रवेश है और जो मुख्य मार्ग पर दुकाने है वह बाहर निकाल कर सड़क के दोनों तरफ पटरी पर दुकान लगाना है और गुड गुड डेरी, काका बेकरी,और मुख्य मार्गो पर सड़क किनारे बेतरतीब खड़े 2 पहिया और 4 पहिया वाहन है जाम से निजात पाने का तरीका यह है कि सर्वप्रथम भारी वाहनों का आगमन पूरी तरीके बन्द किया जाये और जो दुकानदार अपनी दुकान की सीमा से बाहर दुकाने लगाये उस पर कार्यवाही की जाये तो अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से छुटकारा मिल सकता है न कि ठेला, खोमचा,गुमठी हटवाने से अतिक्रमण और जाम से छुटकारा मिल सकता है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ