Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

29 साल बाद ढहा भाजपा का किला, योगी का बूथ भी नहीं जीत सकी भाजपा, फूलपुर में भी टूटा तिलिस्म


सुनील कुमार पाण्डेय 

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर सदर संसदीय सीट के उपचुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। सपा ने 29 साल बाद भाजपा का किला ढहाया और 21,881 वोटों के अंतर से चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बड़ा झटका दिया है। यह सीट योगी आदित्यनाथ के सांसद पद छोड़ने के बाद खाली हुई थी। उनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी। 1989 से ही यह सीट गोरक्षपीठ और भाजपा के पास थी। यही नहीं मुख्यमंत्री योगी ने जिस बूथ पर वोट डाला था, वहां भी भाजपा हार गई है। सपा ने 21,881 मतों से हासिल की जीत   गोरखपुर सदर लोकसभा क्षेत्र की मतगणना बुधवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई। पहले चरण की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ला आगे रहे। दूसरे चरण की मतगणना ने सपा प्रत्याशी प्रवीण कुमार निषाद ने बढ़त बनाई और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। बसपा, पीस पार्टी, निषाद पार्टी, रालोद और वामपंथी दलों के समर्थन से चुनाव मैदान में उतरी सपा की साइकिल तेज गति से दौड़ी और शहर के साथ ही ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में खूब वोट बटोरे।  गोरखपुर सदर संसदीय सीट के उपचुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। सपा ने 29 साल बाद भाजपा का किला ढहाया और 21,881 वोटों के अंतर से चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बड़ा झटका दिया है। यह सीट योगी आदित्यनाथ के सांसद पद छोड़ने के बाद खाली हुई थी। उनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी। 1989 से ही यह सीट गोरक्षपीठ और भाजपा के पास थी। यही नहीं मुख्यमंत्री योगी ने जिस बूथ पर वोट डाला था, वहां भी भाजपा हार गई है। सपा ने 21,881 मतों से हासिल की जीत   गोरखपुर सदर लोकसभा क्षेत्र की मतगणना बुधवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई। पहले चरण की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ला आगे रहे। दूसरे चरण की मतगणना ने सपा प्रत्याशी प्रवीण कुमार निषाद ने बढ़त बनाई और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। बसपा, पीस पार्टी, निषाद पार्टी, रालोद और वामपंथी दलों के समर्थन से चुनाव मैदान में उतरी सपा की साइकिल तेज गति से दौड़ी और शहर के साथ ही ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में खूब वोट बटोरे।   मुख्यमंत्री योगी का बूथ भी नहीं जीत सकी भाजपा कांग्रेस की करारी हार, प्रत्याशी डॉ. सुरहीता करीम की जमानत जब्त  सपा को मुस्लिम, यादव, दलित और निषादों के अच्छे वोट मिले हैं। वहीं उपचुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सुरहीता करीम की जमानत जब्त हो गई है। उन्हें महज 18 हजार 844 वोट मिले हैं। सात और निर्दलीय प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। हालांकि उपचुनाव की मतगणना धीमी चली। पांच राउंड की मतगणना पूरी हो गई, फिर एक राउंड का नतीजा घोषित किया गया। इस पर कई बार विवाद भी हुआ और मामला चुनाव आयोग तक जा पहुंचा। सपा प्रत्याशी प्रवीण कुमार निषाद ने जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया। इसे लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया गया। शिकायत पर चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से जवाब-तलब किया है। प्रत्याशियों को मिले वोट  

   प्रत्याशी                            पार्टी             मिले वोट 
प्रवीण कुमार निषाद            सपा                4,56,437 उपेंद्र दत्त शुक्ला                भाजपा             4,34,476 डॉ. सुरहीता करीम            कांग्रेस              18,844 अवधेश निषाद                 निर्दलीय              2825 गिरीश नारायण पांडेय      निर्दलीय               1678 नरेंद्र कुमार महंथा           निर्दलीय              1717 मालती देवी                    निर्दलीय              2421 राधेश्याम सेहरा              निर्दलीय              2003 विजय कुमार राव             निर्दलीय              1818 सरवन कुमार निषाद         निर्दलीय                   3252                           

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे