इरशाद अहमद
अमेठी. अमेठी व रायबरेली जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता रहे स्वर्गीय श्रीकांत मिश्र की 11 वीं पुण्यतिथि पर क्षेत्रवासियों ने उनके पैतृक गांव राजा फतेहपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित समारोह में गहरी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी यादों को तरोताजा किया। श्रीकांत मिश्र ने अपना पूरा जीवन भाजपा के लिए न्योछावर कर दिया था लेकिन उनका परिवार आज भाजपा के प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के संगठन की उपेक्षा का शिकार है। श्री मिश्र दो बार भाजपा से ही अवध प्रांत के मंत्री रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे। यही नहीं अमेठी और रायबरेली के वरिष्ठ भाजपा नेता रहे श्रीकांत मिश्र तीन बार भाजपा के जिला अध्यक्ष रहे तथा दो बार जिला महामंत्री भी रहे। हमेशा पार्टियों की नीतियों व सिद्धांतों के संगठन में रहकर नीतियों को जन जन तक पहुंचाते रहे 14 मार्च 2007 को उनका लगभग 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया था जब से आज तक पार्टी ने उनके नाम पर ना तो कोई विद्यालय बनवाया ना ही पुस्तकालय न ही स्टेडियम न ही कोई संपर्क मार्ग ना ही उनकी याद में कोई पार्क अथवा उनकी मूर्ति लगवाई। सिर्फ उनके निधन पर उनके पुत्र धर्मेश मिश्र को भाजपा से 2007 में विधानसभा का टिकट देकर चुनाव लड़ा कर इतिश्री। हाई प्रोफाइल नेता लालकृष्ण आडवाणी कलराज मिश्र, लालजी टंडन ,पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष रहे केसरी नाथ त्रिपाठी जी एवं डा. महेन्द्र सिंह जी भी आये थे आदि ने उस समय यहां आकर कहा था कि उनकी याद को तरोताजा बनाने के लिए उनके नाम पर कुछ जरूर किया जाएगा। लेकिन उनकी बातें सिर्फ हवा-हवाई रही। यही नहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह को हैदरगढ़ विधानसभा से चुनाव में भी संगठन में अवध प्रांत के मंत्री रह कर उनका चुनाव परिश्रम करके जिताया क्योंकि बाराबंकी जनपद भी अवध प्रांत में आता है उनके बड़े पुत्र धर्मेश मिश्र को भी पार्टी ने उच्च स्तर पर कोई जिम्मेदारी कभी नहीं दी ना ही कोई आमंत्रण दिया फिर भी उनका परिवार आज भी भाजपा की सेवा में लगा रहता है कई वर्षों पूर्व पूर्व विधायक ने उनकी याद में एक गेट व एमएलसी ने उनकी आदम कद प्रतिमा बनवाने को कहा था लेकिन सिर्फ घोषणा हवाई रही स्वर्गीय श्रीकांत मिश्र के पुत्र जिला महामन्त्री धर्मेश मिश्र ने कहा है कि अगर पार्टी कोई भी जिम्मेदारी जब भी देगी उसका निर्वाहन करूंगा और कर भी रहा हूं मेरा परिवार हमेशा भाजपा में रहा है और रहेगा श्रद्धांजलि समारोह में स्वर्गीय श्री कांत मिश्र के पुत्र भाजपा महामंत्री धर्मेश मिश्रा , श्री शिवाकान्त अवस्थी ,श्री मुरारी लाल मिश्र, श्री राम प्रताप पाण्डेय,श्री आनन्द कुमार मिश्र,श्री मदन गोपाल मिश्र,श्री दिनेश कुमार मिश्र, श्री दीनानाथ त्रिवेदी,श्री उमाशंकर तिवार,श्री राजेन्द्र कुमार मिश्र,श्री विद्याकान्त मिश्र, श्री के.के.शुक्ल,राकेश, रत्नेश,मुकेश,अनुज,प्रवेश, पुष्पेश,नन्दकिशोर ,विनोद, अनिल आदि लोग रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ