अमरजीत सिंह
फैजाबाद:बिद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने गये कक्षा चार के छात्र को तैनात शिक्षामित्र ने लात घूसों से जमकर पिटाई की यहा तक जानकारी होने पर बच्चे को बचाने पहुचे परिजनों को भी गाली देना शुरु कर दिया शिक्षामित्र द्वारा किए गये अभद्र व्याहार व पिटाई की शिकायत पुलिस से की गयी है
मामला रुदौली कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक बिद्यालय रौजागॉव का है जहा गॉव निवासी दीप चन्द पुत्र सोहन लाल ने अपने लड़के सौरभ गुप्ता का चौथी कक्षा में नामकंन कराया था तभी से वह प्रति दिन पढ़ने के लिए स्कूल जाता था पीड़ित दीपचन्द ने बताया कि बुधवार को वह रोज के तरीके स्कूल पहुचा और पहुचते ही तैनात शिक्षामित्र प्रवीन ने बच्चे की लात धूसों से पिटाई करना शुरु कर दिया और कहा जब हमें जानकारी हुई तो मौके पर पहुचे तो हमें भी गाली देने लगा और जान से मारने की धमकी दी शिक्षामित्र की अभद्र व्याहार से परेशान पीडित ने रुदौली कोतवाली मे नामजद तहरीर देकर का कार्यवाही की मॉग की है वहा रुदौली पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है जॉच कर कार्यवाही की जायेगी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ