गोण्डा : गुरुवार को मुम्बई के प्रसिद्ध लेखक संपादक साहित्यकार नाटककार पंण्डित मुरलीधर पाण्डेय का मनकापुर के विद्या भवन के आशीर्वाद हाल में समारोह पूर्बक भारी जन समूह के उपस्थिति में अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह लेखनी डायरी पत्र पुष्प देकर सम्मानित किया गया पूरे देश में 37 संस्थाओ से सम्मानित पुरस्कृत पंडित जी ने अब तक 11 पुस्तके लिखी है जिसमे सप्त सिंधु, काब्य संग्रह पर्दा फॉस, नाटक कच्चे रास्ते नाटक, पाखण्ड पुराण ,राम नाम के बिखरे मोती, रक्षशी गुफा बाल उपन्यास आदी सामिल है जब की उनकी एक पुस्तक कंजूस शतक शीघ्र प्रकाशित होने वाली है वह एक दर्जन से अधिक संस्थाओ से जुड़े हुए है वह स्वयं अपनी एक पुस्तक संयोग साहित्य व त्रय मासिक पत्रिका का संपादन करते है जिसमे उन्होंने अब तक देश के 20 राज्यो का मैगजीन बारी बारी से प्रकाशित किया है उनके किताबो एवम् ब्यक्तित्व पर पी एच डी व एम् फिल किया जा। रहा है सम्मान समारोह में मनकापुर के साहित्यकारो ने अपनी रचनाओ से पंडित जी के सम्मान में रचनाऐं पढ़कर चार चाँद लगा दिए इस अवसर पर उपस्थित जन समूह के तालियों से विद्या भवन का आशीर्वाद हाल बराबर गूँजता। रहा सम्मान से गदगद मुख्य। अतिथि पंडित जी की आँखो से ख़ुशी के मोती निकल पड़े उन्होंने कहा आज का मिला सम्मान मै ता उम्र नही भुला पाऊंगा। कार्यक्रम के आयोजक मानस मंगल दल के अध्यक्ष आर के नारद ने पर्यावरण बिद। संतोष बाजपेयी को भी सम्मानित किया सम्मान समारोह में मोर्डन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नीलम प्रकाश पाठक ने अपना पूर्ण सहयोग दिया इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राम हौसिला शर्मा, राम चंदर जयसवाल ,प्रदीप गुप्ता चेयर मैन, वैभव सिंह सभासद सीताराम मोदनवाल ,पूजा मनमोहिनी ,शिवा प्रिय दर्शनी, दिव्या दिव्य दर्शनी ,साहित्यकार सुधांशु भूषण वर्मा ,चंद्रगत भारती, इशरत सुल्ताना उमाकान्त कुशवाहा ,राम लखन वर्मा प्रसिद्ध ,गीतकार सतीश आर्य, उमा शंकर दूबे ,उदयईश्वर चंद मेहदावली सहित साहित्यकार विद्यालय परिवार प्रबुद्ध जन नागरिक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ