शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। लालगंज विधायक आराधना मिश्रा मोना ने गुरूवार को स्थानीय कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई की। विधायक मोना ने सम्बन्धित अफसरो को जनता की शिकायतो को प्राथमिकता से निस्तारित कराये जाने को कहा। वहीं वकीलों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने विधायक आराधना मिश्रा मोना से सामूहिक मुलाकात कर उन्हे अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को विधान सभा मे पारित कराये जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे वकीलों ने विधायक को बताया कि वकीलों पर आये दिन प्राणघातक हमले हो रहे है। किंतु प्रभावी कानून के अभाव मे ऐसे अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। आॅल इण्डिया रूलर्स बार एसोशिएसन के बैनरतले चलाये जा रहे आंदोलन के तहत वकीलों ने ज्ञापन मे राज्य सरकार द्वारा अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं के मद मे वित्तीय बजट आवंटित न किये जाने पर भी आक्रोश जताया। एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल की अगुवाई मे मिले प्रतिनिधि मण्डल को विधायक आराधना मिश्रा मोना ने अधिवक्ताओ के हित से जुडे इन मुददों को विधानसभा सत्र मे उठाये जाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर हरिशंकर द्विवेदी, लाल राजेंद्र सिंह, अनिल महेश, संतोष पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, विपिन शुक्ल, राजीव तिवारी, रामअभिलाष यादव, रामलखन शर्मा, राहुल मिश्र, अनूप सिंह, शेष तिवारी, सुधाकर मिश्र, सत्येंद्र श्रीवास्तव, अमरनाथ यादव, संदीप तिवारी, राजेश तिवारी, अरूण द्विवेदी, कुलदीप तिवारी आदि अधिवक्ता रहे। इसके बाद विधायक मोना से बड़ी संख्या मे स्थानीय ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यो ने सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व मे मुलाकात कर प्रमुख के चुनाव मे सुरक्षा को लेकर मदद मांगी। बीडीसी सदस्यो ने प्रमुख चुनाव के निर्णय को सराहते हुये विधायक से उनके निर्वाचन क्षेत्रो मे रूके विकास कार्यो को भी शुरू कराये जाने की मांग की। इस पर विधायक मोना ने बीडीसी सदस्यो को हर मोर्चे पर समुचित सहयोग दिये जाने का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने अगई, रानीगंज कैथौला, रायपुर तियांई, वर्मा नगर मे जनसंपर्क भी किया। वहीं जगह जगह पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा विधायक आराधना मिश्रा मोना का स्वागत भी देखने को मिला। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, राम मिलन तिवारी, केडी मिश्रा, सुधाकर पाण्डेय, चंद्रमौलि शुक्ल, अशोक सिंह, संतोष द्विवेदी, विकास मिश्र, डा. वीरेंद्र मिश्र, रमाशंकर तिवारी, पप्पू तिवारी, कौशलेश सिंह, देवानंद मिश्र, झुन्ना तिवारी, छोटे लाल सरोज, रामू मिश्र, त्रिभु तिवारी, अम्बुज मिश्र, सुनील त्रिपाठी, रवीन्द्र मिश्र, आशीष उपाध्याय, रोहित शुक्ल आदि रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ