लालगंज प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर ढ़कवा बीरबल मोड़ पर बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गयी। थाना क्षेत्र के हण्डौर पूरे ब्रम्हचारी निवासी रामआसरे तिवारी (60) कपड़े का व्यापारी था। सोमवार को दिन मे दो बजे वह साइकिल से फेरी लगाने साहबगंज बाजार निकला था। इतने मे पीछे से आ रही असंतुलित बाइक ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। दुर्घटना मे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को लेकर मृतक व्यवसायी के भतीजे की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ