Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज में आयोजित हुवा शिविर , निशुल्क बंटी दवायें


लालगंज प्रतापगढ़। लालगंज नगर स्थित संकटमोचन मैरिज हाल मे जनसेवा ट्रस्ट द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर मे मरीजों की भारी भीड़ दिखी। शिविर मे चिकित्सा विशेषज्ञ डा. वेग एवं डा. अशोक द्वारा एक सौ तिहत्तर मरीजों का निशुल्क परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा इन मरीजों को निशुल्क दवायें भी प्रदान की गयी। वहीं डा. वेग ने मौसमी बीमारी शुगर तथा गैस को लेकर मरीजो एवं तीमारदारों को चिकित्सीय परामर्श दिये। इसी प्रकार रानीगंज कैथौला बाजार मे निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पूर्व प्रधान रामचंद्र तिवारी ने किया। शिविर मे 98 मरीजों का उपचार किया गया। इस मौके पर निदेशक डा. निरंजन प्रकाश तिवारी ने कहा कि गरीब की सेवा ही समाज का सबसे पुनीत उत्तरदायित्व हुआ करता है। उन्होनें बताया कि आगामी आठ मार्च को लालगंज मे एक और वृहद चिकित्सा शिविर लगेगा। इस मौके पर मिशन प्रबंधक डा. रामसरन वर्मा, बीनू शर्मा, मीना, फातिमा आदि रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे