Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज मे ब्लाक प्रमुख उपचुनाव को लेकर चढ़ा सियासी पारा


लालगंज प्रतापगढ़। ब्लाक प्रमुख के उपचुनाव मे सियासत तेज होती जा रही है। बारह सदस्यों के मतदाता सूची से नाम बाहर होने को लेकर मंगलवार से दोनों खेमे मे रणनीतिकवार तेज होता दिखा। एक खेमे ने दूसरे खेमे पर इन सदस्यों का नाम कटाये जाने को लेकर पैरवी के भी आरोप मढ़े। जबकि पंचायत राज विभाग से जुड़े अफसरों का कहना है कि लालगंज टाउन एरिया गठित होने के बाद क्षेत्र पंचायत की परिवर्तित भौगोलिक स्थिति के तहत बाहर किये गये सदस्यों की अनर्हता स्वयं समाप्त हो गयी है। जबकि वोटरलिस्ट से गायब हुये कुछ सदस्य न्यायालय की शरण लेने की भी तैयारी मे देखे गये। गौरतलब है कि प्रमुख पद को लेकर एक रिट पहले से ही हाईकोर्ट की लखनऊ बंेच मे विचाराधीन है। इधर प्रमुख पद को लेकर कैथौला के बीडीसी सुरेंद्र सिंह की ओर से चार तथा मंगलवार को रमेश प्रताप सिंह एवं बेलहा से जितेन्द्र बहादुर सिंह के नाम पर्चे खरीदे गये है। इस प्रकार से अब तक प्रमुख पद को लेकर आधादर्जन नामाकंन पत्रो की बिक्री हो चुकी है। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सदर पंकज वर्मा मंगलवार को भी ब्लाक मुख्यालय पर डटे दिखे। आज बुधवार को प्रमुख पद पर नामांकन होने को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर गहमागहमी बढ़ने के आसार है। वहीं नामांकन दाखिल करने को लेकर पुलिस प्रशासन भी व्यवस्था को लेकर मैराथन मे देखा गया। चुनावी प्रक्रिया के बाद अब सुरेंद्र सिंह व रमेश प्रताप सिंह के खेमे से जुड़े धुरंधर बाजी अपने पक्ष मे करने को दिनरात एक किये दिख रहे है। भाजपा समर्थित प्रमुख रहे रमेश प्रताप सिंह को अविश्वास प्रस्ताव से चित कर अब कांग्रेस अपने समर्थित सुरेंद्र सिंह की पहली पराजय का बदला लेते हुये जीत का दांव अपने नाम करने को पूरी ताकत से मैदान मे डटी नजर आ रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे