लालगंज प्रतापगढ़। ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व संग्रह अमीन संघ के बैनर तले मंगलवार को तहसील सभागार के सामने संग्रह अमीनों का बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के आहवान पर जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह की अगुवाई मे धरने के दौरान अमीनों ने संवर्ग का ग्रेड वेतन बढ़ाये जाने, वसूली मे पर्यवेक्षक की जबाबदेही तथा पदोन्नति एवं यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटर साइकिल भत्ता स्वीकृत किया जाना के साथ संवर्ग का पद नाम राजस्व संग्रह अधिकारी किये जाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर मौजूद तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मंत्री प्रदीप कुमार, मोहीद अहमद, नंदलाल, रामआसरे, प्रदीप तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद, अरविंद सिंह, गणेश यादव तथा उमेशचंद्र पटेल व दिनेश सिंह आदि ने अपने संबोधन मे कहा कि संग्रह अमीनों का उत्पीड़न नहीं बंद किया गया तो उनका संघ सरकार व प्रशासन के खिलाफ संघर्ष की आवाज तेज करेगा। संग्रह अमीनों की हड़ताल शुरू होने से तहसील क्षेत्र मे राजस्व वसूली मे घटोत्तरी की भी चर्चा गूंजती दिखी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ