Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ससुर ने बहू को इज्जत घर भेंट कर कायम किया मिसाल



 गोंडा:-नई नवेली दुल्हन को ससुर ने भेंट की इज्जत घर।विकासखण्ड छपिया के ग्राम पंचायत पिपरा खुर्द के राजस्व गांव नगरा खुर्द के निवासी राम धीरज के बेटे मधु प्रसाद चौहान की शादी बस्ती जिले के रतनपुर राय में हुई थी। शादी के बाद ससुराल आने पर ससुर राम धीरज ने बहू को उपहार के रूप में इज्जत घर भेंट की।ग्राम प्रधान समुंद्रा देवी ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत  12000 रुपए सहायता राशि मिली।साथ ही शौचालय की आवश्यकता को देखते हुए गाव के कई लोगों ने और चन्दा इकठ्ठा कर इज्जत घर का निर्माण करवाया।और बिदाई के बाद घर आई बहू से ही फीता कटवाकर शौचलय भेंट की। गांव वासियों ने प्रधान सहित सहायता देने वालों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को सीख लेने की बात कही।इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि रामधीरज मौर्या,स्वच्छता ग्राही अशोक कुमार भारती,राम उग्रह वर्मा आदि उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे