Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेख़ौफ़ हुए बदमाश ......! सरे बाजार दिनदहाड़े महिला से हुई छिनैती





सुनील उपाध्याय
बस्ती : कप्तान गंज बाजार में बेखौफ बदमाशों ने बैंक से रुपया निकाल कर जा रही महिला को घसीट कर झोले में रख्खा 25 हजार रुपया छीनकर फरार हो गये |
  जानकारी के अनुसार बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के मुड़िला कठार गांव निवासनी शकुन्तला देवी पत्नी तुलसी राम का खाता भारतीय स्टेट बैंक शाखा कप्तानगंज में है जहाँ आज उन्होंने 25 हजार रूपये निकाले बैंक से पैसा निकाली कर वह चौराहे की तरफ जा रही थीं बीच बाजार में एक मोटर साइकिल पर सवार तीन बदमासों ने महिला को धक्का देकर गिरा दिया और घसीटते हुए झोले में रख्खा रुपया लेकर फरार हो गए महिला के चिल्लाने पर अगल बगल के लोग जब तक वहाँ पहुँचते तब तक बहुत देर हो चुकी थी बेखौफ बदमाश रुपया लेकर रफू चक्कर हो गए 
दिनदहाड़े बीच बाजार में हुऐ छिनैती घटना की घटना से कप्तानगंज कस्बा वासी दहसत में आ गए लोगों का कहना है  अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि दिनदहाड़े बीच बाजार में लूट कर रहें हैं और पुलिस लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है.
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे