अमरजीत सिंह
फैजाबाद : कहावत है कि दैया न मैया सबसे बड़ी बड़ी रुपया इसी तर्ज पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा चौकी प्रभारी पर लाइन हाजिर करने को लेकर क्षेत्र में अफवाहों का बाजार गर्म है क्योकि जिम्मेदारी से पद का निर्वाहन करने वाले चौकी प्रभारी पर कार्यवाही ने पुलिस बिभाग पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है
गौरतलब है कि पटरंगा थाना हाइवे चौकी क्षेत्र के पैम्बर नगर मजरे बसौढ़ी में दो पक्षो मे मारपीट के दौरान समझाने पहुचे अशरद पुत्र नकारे की लोगो ने ईट से कूच कर हत्या कर दी गयी थी मामले की सूचना पाते ही चौकी प्रभारी 12 किमी का सफर तय कर बीस मिनट में घटना स्थल पर पहुच कर भीड़ को काबू करने मे अहम भूमिका निभाई लेकिन चौकी प्रभारी कृष्ण प्रताप सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने मंगलवार को लाइन हाजिर कर दिया जबकि 6 किमी दूरी 1 घंटा में तय करने वाले थानाध्यक्ष पर कोई कार्यवाही न होने से क्षेत्र में अफवाहो का गर्म है इस बाबत में एसपीआरए संजय कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि अनुशासन हीनता के चलते चौकी प्रभारी लाइन हाजिर किया गया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ