अमरजीत सिंह
फैजाबाद :नेशनल हाइवे पर बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गयी ग्रामीणों की सूचना पर पहुचे चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा
बताते है कि सोमवार की देर रात रुदौली कोतवाली क्षेत्र के ऩेशनल हाइवे पर स्थित अवधेश ढ़ाबा पर यूपी 78 सीएच 5846 ट्रक को खड़ी कर चालक व खलासी ने खाना खाकर सो गये सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने प्रिंस ढ़ाबा के सामने एक अधेड़ का शव देखा देखते ही हड़कंप मच गया लोगो ने सूचना भेलसर चौकी प्रभारी को दी मौके पर पहुचे प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर शव कि शिनाख्त करा कर पीएम के लिए भेजा चौकी प्रभारी अंजेश सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान आजमगढ़ जिले के अतरौलिया बाजार निवासी लाल बहादुर पुत्र तिलक धारी यादव के रुप मे हुई जो ट्रक चालक था और अवधेश ढ़ाबा पर ट्रक खड़ी कर खाना खाने को कल शाम को रुका था लेकिन जब शव लगभग पॉच सौ मीटर पर स्थित प्रिस ढ़ाबा के सामने मिलने के बिषय पर बताया कि वह सुबह शौच के लिए गया था वही ग्रामीणो में चर्चा है कि पॉच सौ मीटर के दूरी पर शव मिलने से लोगो ने हत्या कर शव फेकने की आशंका जाहिर की है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ