सुनील उपाध्याय
बस्ती । भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी का जनपद में प्रथम आगमन पर जिले में कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया शहर के बड़ेवन , कटरा, कचहरी पानी टँकी फुहारा चौराहा,कम्पनी बाग पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया सुभाष यदुवंश द्वारा संत गाडगे प्रतिमा पर माल्यर्पण किया गया । मीडिया से बातचीत में सुभाष यदुवंश ने कहा कि देश के 10 करोड़ युवा राजनीति छवि को बदलना चाहते है । युवाओं का प्रधानमंत्री मोदी व योगी जी मे विश्वास बढ़ा है ।बेरोजगारी के सवाल पर सुभाष यदुवंश ने कहा कि 55 साल वाली पार्टी इसके लिए जिम्मेदार है । इस अवसर पर भाजपा नेता राजेन्द्र नाथ तिवारी व अजय सिंह गौतम , अमृत वर्मा ,अखण्ड पाल, अभिनव उपाध्याय राजन ठाकुर ,प्रफुल्ल श्रीवास्तव, दिलीप कुमार पाण्डेय सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ