मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी-तिलोई निबन्धक कार्यालय मे गम्भीर बिमार लोगो तथा बृद्ध लोगो की रजिस्ट्री करने मे महारत हासिल किये हुये है। तिलोई रजिस्टार कार्यालय मे इस बृद्ध महिला को मालूम नही कहाँ अगूठा लगाया तिलोई
तहसील स्तरीय रजिस्टार आफिस मे एक नही दो नही दर्जनो मामलो मे फजीहत उठाने के बाद भी सुधरने का नाम नही ले रहे है। यहाँ तैनात कर्मचारियों द्धारा कई बार लोगो के न रहने पर भी बैनामा करने मे कोई गुरेज महसूस नही करते है।ऐसे मामले न्यायालय मे दर्जनो आज भी चल रहे है। इतना ही नही इस निबंधक कार्यालय मे हरिजन की जमीन को लिखने का महारत प्राप्त है। रजिस्टार आफिस से चन्द कदमो की दूरी पर स्थिति एक हरिजन की जमीन को ऊँची जाति के होने के पश्चात भी पैसो के दम से दोनो एक जाति के होते हुये लिख दी जाती है यही नही कई वर्षों से लापता व्यक्ती की जगह दूसरा व्यक्ती खड़ा करके जमीन बैनामा कर दी जाती है इसी तरह का मैटर इन्हौना परगना मे जमीन लावारिस दूसरे के नाम लेखपाल से इंट्री करवाकर दूसरे को खड़ा कर जमीन बैनामा कर दी जाती है। इसकी शिकायत हुई तहसील दिवस से लेकर ऊपर तक लेकिन भूमाफियाओ के सामने एक न चली। मामला ठण्डे बस्ते मे बंद है जबकि लिखने वाली महिला की शादी सुदा औरत है और उसका नाम रिकार्ड मे भी दर्ज है
इतना ही नही कुछ वर्ष पूर्व मे एक सत्तर वर्षीय बृद्ध व्यक्ती को नशे की दवाये लगाकर बैनामा किया गया। जिसकी जानकारी परिवार जनो को मिलने के पश्चात थाना मोहनगंज मे दर्ज कराई लेकिन साहेब ने हाथ खीचकर न्यायालय की शरण मे जाने का हुक्म दिया।
सवाल यह उठता है कि क्या अधिकारो को इस कदर दुरुप़योग करने पर जाँच कर अग्रिम कार्यवाही होगी या फिर गरीब इस तरह ही छले जायेंगे। इस सम्बन्ध मे उपजिलाधिकारी अशोक कुमार शुक्ला का कहना है कि घटना की जानकारी नही है अगर शिकायत मिलती है तो जाँच करा कर दोषी लोगो के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ