Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष को भेंट किया गणेश प्रतिमा


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के आगमन पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा स्थान-स्थान पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। जिला संयोजक मिलेनियम दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में कम्पनीबाग चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुये उन्हें पार्टी कार्यालय पर गणेश प्रतिमा भेंट की गई। 
भाजपा नेता दिलीप पाण्डेय के साथ सुभाष यदुवंश का स्वागत करने वालों में छात्र नेता विपिन तिवारी, अशोक उपाध्याय, रिंकू पाठक, गंगाराम दूबे, अनूप, सुनील पाण्डेय, मनीष, प्रिंस, शुभम, आनन्द, लवकुश गौड़, ऋषभ त्रिपाठी, अश्विनी गौड़, राजेश पाण्डेय, विनोद पाण्डेय के साथ ही भाजपा के अनेक नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे