Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समाधान दिवस में युवक ने मिट्टीतेल डालकर जान देने का प्रयास किया


सुनील उपध्याय 
बस्ती : हर्रैया तहसील समाधान दिवस के मौके पर युवक द्वारा मिट्टी का तेल डालकर जान देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ये घटना उस समय पेश आयी जब सभागार में सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
युवक ने बताया कि जमीन विवाद को सुलझाने में अफसरों द्वारा हीलाहवाली की जा रही है। मामला जिले के छावनी बाजार का है जहां के रामजी सोनी के जमीन को उसके पट्टीदार ने कब्जा कर लिया है इसके बावत रामजी ने कई बार तहसील दिवस और अन्य माध्यम से अफसरों को अवगत कराया लेकिन पीड़ित को न्याय नहीं मिल सका पीड़ित ने बताया कि विपक्षी को सरकारी शह दिया जा रहा है इसलिए मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा। सभागार में हुई इस घटना से अधिकारी भी सकते में आ गये। लेकिन मामले की गम्भीरता देख निस्तारण के लिए टीम का गठन करने का निर्देश दे दिया गया है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे