डॉ ओपी भारती
गोण्डा ( वजीरगंज ): - गोण्डा के वजीरगंज थाने की पुलिस ने रविवार की रात में रघुराज नगर टिकरी के इंडस टॉवर से चोरी हुई पांच बैटरियों की बरामदगी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक राम दरश यादव,मनोज कुमार ,एच सी पी दया राम यादव ने पुलिस बल के साथ सोमवार की देर शाम को क्षेत्र के मधवापुर की एक बाग से पांचों बैटरियों के साथ मौजूद एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।उस व्यक्ति ने अपना नाम पता राजू उर्फ राजेन्द्र गुप्त निवासी चिलमपुर गेन्ड्सर थाना वजीरगंज बताया।चोरी की धारा में दर्ज केस में माल बरामदगी की धारा जोड़ दी गई है।आरोपी को जेल रवाना कर दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ