Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कड़ी सुरक्षा के बीच चोरो ने दस बाइक की डिग्गी से उडाये नगदी व सामान


डॉ ओपी भारती 

गोण्डा ( वजीरगंज ) इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के दौरान कालेज कैम्पस की चहारदीवारी के अंदर से एक दर्जन छात्रों के बाइक की डिग्गी तोड़कर उसमें रखी नकदी , मोबाइल व अन्य कागजात चोर चुरा ले गये । छात्रों ने मोतीगंज थाने पर तहरीर दी है ।
  डुमरियाडीह स्थित राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी स्मारक इंटर कालेज के इंटरमीडिएट छात्रों की परीक्षा के मोतीगंज स्थित किसान इंटर कालेज में हो रही है । 5 मार्च को वनस्पति विज्ञान का पेपर देने गये थे ।  वे बाइक को विद्यालय की चहारदीवारी के अंदर खड़ी कर डिग्गी में मोबाइल , नकदी , आधार एंव एटीएम कार्ड समेत अन्य कागजात रखकर परीक्षा देने चले गये । वापस आने पर उन्हे डिग्गी टूटी व उसमें रखा सामान गायब मिला । जिसकी शिकायत छात्रों ने केन्द्र व्यवस्थापक एंव थाने पर की । शिकायत करने वालों में संदीप कुमार , प्रांशू श्रीवास्तव , सन्नी कुमार यादव , शिवम गुप्ता , राजेश कुमार ,नीरज , सुनील , राजेश , जीतेन्द्र , सूर्यलाल आदि ने थाने पर तहरीर दी है ।
थानाध्यक्ष मोतीगंज ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कराई जा रही है । हालांकि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में चल रही परीक्षा के दौरान कोई बाहरी व्यक्ति आया तो कैसे? ये यक्ष प्रश्न बना हुआ है!
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे