डॉ ओपी भारती
गोंडा ( वजीरगंज ) गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर ब्लाक के सामने सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार से बोलेरो ने ठोकर मारकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया।
क्षेत्र के पूरेडाढू के मजरे पूरेमोती निवासिनी सुषमा पत्नी सूबेदार जो की आंगनबाड़ी में सहायिका है, किसी काम से ब्लाक परिसर में स्थित परियोजना कार्यालय आयी थी।पैदल वापस जाते समय गोंडा-फैजाबाद मार्ग पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने उसे ठोकर मार दी जिससे महिला का दोनों पैर टूट गया और सिर में भी गम्भीर चोट आयी। बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस व 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लायी। जहां से उसे गोंडा रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ