Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हमरे गउवां बोलइ रे कोइलरिया..


शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़, ।  उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा ने नगर के बलीपुर नई बस्ती में कोषाध्यक्ष हरिनाथ मिश्र के संयोजन में होली मिलन व कवि गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें पहुंचे कलाकारों, कवियों, पत्रकारों व अतिथियों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामना दी। पहले चरण में लोकगायक रवि शंकर मिश्र व विनय प्रिय त्रिपाठी मधुकर ने साथी कलाकारों के साथ मिलकर फाग गाया। बेलवरिया सहित कई विधाओं में गीत सुनकर लोग गदगद हो गए। इसके बाद कविताओं का दौर चला। इसमें अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार डा. संगम लाल त्रिपाठी भंवर ने सुनाया.. होली खेले ससुरारी मा साली एक आंख धीरे से दबाय गई। मशहूर गीतकार डा. श्याम शंकर शुक्ल श्याम ने सुनाया.. हमारे गउवां बोलइ रे कोइलरिया। संचालन कर रहे राज नारायण शुक्ल राजन ने मुक्तक सुनाए..पांव मेरे बहक गए होते, बनके पंछी चहक गए होते, आप मेरे करीब आते तो, थोड़ा हम भी महक गए होते। इस मौके पर सागर सत्यार्थी, सपा नेता रामकृष्ण मिश्र ने भी काव्य पाठ किया। प्रारंभ में उपजा के अध्यक्ष संतोष भगवन ने सबका स्वागत करते हुए कहा कि होली दिलों के मेल का पर्व है। हमें समाज के असहाय लोगों की भी मदद करनी चाहिए। अपनी लेखनी के माध्यम से भी ऐसा ही प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में महामंत्री अमित शुक्ल, वरिष्ठ पत्रकार डा. आरके विद्यार्थी, गिरिजा रमण मिश्र, संतोष पांडेय, डा. चंद्रेश बहादुर सिंह ध्रुव, राम नेवाज पाल, राजेश शुक्ल, अर्बन बैंक के महाप्रबंधक विकास त्रिपाठी, बृजेंद्र सिंह बबलू, सपा नेता आशुतोष पांडेय .,शिवकुमार राय, डा.क्षितिज श्रीवास्तव, रवीन्द्र जायसवाल, विकास जायसवाल, यशवेन्द्र सिंह , अभिषेक ओझा, राजेन्द्र शुक्ल दीनबन्धु,श्याम सुन्दर शर्मा, विकास तिवारी,ब्रजेन्द्र सिंह बबलू,सुनील दुबे, राम नेवाज पाल, विकास गुप्ता ,शिव प्रसाद गौड़, सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव,ओमप्रकाश मिश्र,सन्तोष कुमार पाण्डेय,रामनेवाज पाल, गिरीश चन्द्र ओझा, बलराम पाण्डेय,सम्पूर्णानंद मिश्र,अजय पाण्डेय आदि .ने भी विचार रखे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे