शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। एनएसयूआई व युवा कांग्रेस कमेटी की सामूहिक बैठक में सुमित कुमार तिवारी को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का संयोजक नियुक्त किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया व वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित शुक्ला उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस डॉक्टर वीके सिंह महासचिव जिला कांग्रेस इरफान अली, सूर्य प्रकाश शुक्ला एडवोकेट व करुणेश तिवारी ने सुमित तिवारी को माला पहनाकर बधाई और आशीर्वाद देते हुए आशा व्यक्त की कि कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव गौरव तिवारी यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी लकी सिंह सभासद इमरान भाई अमित मिश्रा सुधीर तिवारी अभिषेक मिश्र मनीष तिवारी अंशुमान तिवारी ओम नारायण पांडे अमित दुबे मुजम्मिल हुसैन सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे ! बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर नीरज त्रिपाठी व संचालन प्रमोद तिवारी यूथ बिग्रेड के जिला अध्यक्ष मोहम्मद दानिश माबूद ने की।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ