राजकुमारशर्माबहराईच :- सीमावर्ती जिला बहराईच के पुलिसअधीक्षक जुगलकिशोर के निर्देशन में पुलिस लाईन में महिलाओ को आज जागरूक किया गया ।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप द्वारा 8 मार्च को मनाये जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दृष्टिगत एवं पुलिस महानिदेशक ,उ0प्र0 के निर्देशानुसार महिला जागरूकता ,महिला अधिकार, महिला संबंधित कानूनी प्रावधान आदि के बारे मे जागरूक करने हेतु पुलिस लाईन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम मे विभिन्न थानों से महिला आरक्षी व प्रत्येक थाने के एंटी रोमियो स्कवाड टीम को भी सम्मिलित किया गया तथा महिला अपराध से संबंधित किये गये सराहनीय कार्य के लिए जनपद के थानो से आये हुए निरीक्षक/उपनिरीक्षक/म0 आरक्षी को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन हेतु सम्मानित किया गया । कार्यक्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने सम्बोधन मे महिलाओ को उ0प्र0 पुलिस की विभिन्न हेल्पलाइन/सुविधाओ जैसे यूपी-100,वूमेन पावर लाइन-1090, टवीटर सेवा, तथा विकल्प पोर्टल के बारे मे जागरूक किया गया तथा महिलाओ को घरेलू हिंसा,छेड-खानी या अन्य किसी प्रकार की समस्याओ मे चुप न रहने एवं पुलिस मे रिेपोर्ट दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज , दिनेश कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक जे0पी0 सिंह, के साथ-साथ पुलिस लाइन के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
महिलाओ को जागरूक करने के लिए पुलिस लाईन में आयोजित हुवा कार्यक्रम
मार्च 07, 2018
0
Tags


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ