Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दंगल में महिला पहलवानो की कुश्ती देख दर्शक हुए मुग्ध



वासुदेव यादव
अयोध्या, फैजाबाद । बुढ़वा मंगल के अवसर पर सिद्धपीठ हनुमागढ़ी के सामने राजद्वार परिसर में हिंद केसरी बाबा हरिशंकर दास पहलवान के पावन  स्मृति में संकट मोचन सेना के तत्वाधान में कुश्ती का भव्य आयोजन हुवा। 
   इस दौरान दर्जनों पहलवानो ने अपने विविध दांवपेंच दिखाए, तो वही हरियाणा की गुरप्रीत कौर व दिल्ली से आई सोनाली यादव जैसी महिला पहलवानो के मध्य 10 हजार रुपये की 8 मिनट तक कि कुश्ती दर्शकों में रोमांच भर दिया। लेकिन यह कुश्ती बराबरी पर ही छूटी जबकिं 15 हजारी की इनामी कुश्ती अयोध्या हनुमानगढ़ी के मंडल केशरी पहलवान पहलवान राजेशदास व नन्दिनी नगर पीजी कालेज के राष्ट्रीय पहलवान रोहितमान के मध्य 15 मिनट तक चली जो कि बराबर पर ही छूटी। झांसी के अंकित यादव व बिहार के सफरुद्दीन के बीच 7 मिनट तक कुश्ती हुई। इस दौरान ज्यादेतर कुश्ती बराबर ही रही लेकिन पहलवानों के दांवपेंच से दर्शक मन्त्र मुग्ध दिखे।
 इस दौरान रेफरी की भूमिका पहलवान रामदेव यादव व संचालन पवन ने किया। इससे पूर्व दंगल का उद्घाटन संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान संजय दास, पहलवान हेमंतदास, बाबा बलरामदास, महंत बृजमोहन दास,  महंत कुलदीपदास, महंत रामजीदास महंत  मलखानदास युवा  पहलवान मनिरामदास पहलवान केशवदास समाजसेवी व कौस्तुभमणि अचारी आदि ने संयुक्त रूप से किया। 
 इस दन्गल में आए सभी अतिथियों का आयोजक मंडल बाबा सनजयदास, पहलवान हेमंतदास जी पहलवान मनिरामदास आदि द्वारा माल्यार्पण व राम नामा भेंट कर स्वागत सत्कार किया गया ।
 कार्यक्रम में जिला वालीवाल संघ के अध्यक्ष प्रियेस दुबे राष्ट्रीय खिलाडी सूरेश चतुर्वेदी समाजसेवी कौस्तुभमणि अचारी डॉ महेशदास, आचार्य शशिकांतदास पहलवान छबीलेदास आचार्य रामदेव महंत त्रियुगीदास देवेंद्र दास रमाकांत पांडेय विकास गुप्ता अनमोल यादव सहित शैकडो दंगल प्रेमीगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे