वासुदेव यादव
अयोध्या। फैजाबाद : श्याम क्लब के तत्वाधान में असर्फी भवन के पास कुश्ती संघ के अध्यक्ष बाबा घनश्याम दास के द्वारा परंपरागत कुश्ती दंगल का विराट आयोजन किया गया। इस दनगल में कई जनपदों प्रांतों के पहलवानों ने अपने दमखम दिखाएं। इसका उद्घाटन अयोध्या मेयर ऋषिकेश उपाध्याय नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ने फीता काटकर किया ।
इस कुश्ती में अम्बेडकरनगर जौनपुर बनारस गाजीपुर अयोध्या बहराइच गोरखपुर गोंडा के पहलवानों ने अपने दावपेंच दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया ।
यहा सीनियर वर्ग की कुश्ती नंदिनी नगर के शिवम अयोध्या हलकारा का पुरवा के विनय के बीच हुई। जिसमें विनय ने बाजी मारी । जौनपुर के पहलवान सुनील और नंदिनी नगर के अंकित के बीच कुश्ती बराबर रही। राजेश यादव गोरखपुर फैसल नंदिनी नगर के बीच कुश्ती में फैसल को जीत मिली। अम्बेडकरनगर के सलीम व नन्दिनी नगर के बीच मुकाबले में सलीम की जीत हुई।
इस दौरान अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजक बाबा घनश्याम दास एवं महफूज अहमद वारसी द्वारा माल्यार्पण से किया गया। इस मौके पर महंत मैथिली रमणशरण, बाबा शिव शंकर दास महंत अर्जुन दास पहलवान अवधेश दास पार्षद रमेश दास पार्षद अनुज दास महंत गोविंद दास नागा साधु उपेंद्र दास महंत रामकिशोर शरण भाजपा नेता अभिषेक मिश्रा नगर महामंत्री रमाकांत विश्वकर्मा श्याम क्लब के खिलाड़ी धीरज दुबे आशीष सिंह प्रिंसु वर्मा विजय वर्मा रवि वर्मा मनोज पाल श्याम जी मनोज सोनकर अनूप सोनकर राम गोपाल वर्मा वासुदेव यादव रमेश सिंह राजेश कुमार चंदन मिश्रा अजय अरोड़ा व चंद्र प्रकाश मिश्रा सहित अन्य लोग शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ