राजकुमारशर्मा
बहराइच ।उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपद बहराइच के रुपईडीहा थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार दिवेदी ने अपराधियों को चाहरदीवारी तक पहुँचने के लिए एक मास्टरप्लान तैयार किया है इस प्लान के तहत बॉर्डर पर पनप अराजकतत्वों,तस्करों व अपराधियों के विरुद्ध कारवाही की जाएगी। इसके लिए जवानों को सादे पोसाक मे निगरानी करने के लिए तैनात किया गया है। प्रभारी निरीक्षक का यह विशेष दस्ता अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कारवाही कर सलाखों तक पहुंचाएगा जिससे अपराध मुक्त बॉर्डर हो । रुपईडीहा थाने में जब से इंस्पेक्टर अरुण कुमार दिवेदी की आमद हुई है तब से अपराधियों मे हड़कंप मचा हुआ है। तत्कालीन इंस्पेक्टर आलोक राव के कार्यकाल में कस्बे में एक गल्ला ब्यापारी के यहां दस लाख से अधिक की जेवरातों की चोरी हुई थी। लगता ही नही था कि कभी इस चोरी का खुलासा हो सकेगा परन्तु अरुण कुमार दिवेदी ने रुपईडीहा थाने में आने के एक माह के अंदर ही चोरी का खुलासा कर जेवरातों की बरामदगी कर चोरों को जेल भेज दिया। इस पर कस्बे के ब्यापारियॊ ने पहली बार चोरी का खुलासा करने वाले सभी पुलिस कर्मियों को सम्मनित किया। अभी हाल ही मे अरुण कुमार ने नेपाल से तस्करी कर चरस ला राहे तस्करों को बड़े ही शातिराना ढंग से गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्रभारी निरीक्षक द्वारा की जा रही अपराधियों की धरपकड़ को लेकर इलाके के कई अपराधी नेपाल भाग गये। वहीं जो बचे हैं उनकी तलाश प्रभारी निरीक्षक के विशेष दस्ते द्वारा की जा रही है। सूदर्शन न्यूज़ से वार्ता के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किसी भी अपराधी को बक्सा नही जायेगा मेरा प्रयास है कि पूरा थानाक्षेत्र अपराध मुक्त हो।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ