Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैज़ाबाद:सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो घायल



अमरजीत सिंह

फैजाबाद।अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल फैजाबाद रायबरेली राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत दो घायल देर शाम थाना इनायतनगर के मीठेगांव में भंडारे के कार्यक्रम में जा रहे मोटरसाइकिल संख्या यूपी 42 AE 2807 सवार युवक को कार संख्या यूपी 33 AD 0384 ने ठोकर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार को काफी गंभीर चोटें आई।बाइक सवार दुर्घटना में हवा में उछल गया और उसके पैर की हड्डी टूट कर बाहर आ गई।मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस की गाड़ी ने गंभीर अवस्था में युवक को अस्पताल पहुंचाया।दूसरी घटना देर शाम 7:00 बजे चौकी क्षेत्र बारुन बाजार के खिहारन गांव के पूरे गंगाराम में सड़क पार कर रही महिला प्रमिला यादव 45 पत्नी धर्मराज यादव को अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी जिसमें महिला को सिर में गंभीर चोटें आई।चौकी प्रभारी बारून बाजार सुधाकर यादव ने बताया कि घायल महिला को निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उपचार चल रहा है

 थाना इनायतनगर के चौकी क्षेत्र बारून बाजार अंतर्गत अरमारूपीपुर गांव में लगी आग में दलितों के आधा दर्जन छप्पर जले बीती रात 10:40 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से अरमारूपीपुर निवासी राजाराम पुत्र रामजीत व शिवप्रसाद पुत्र भिखई आदि के आधा दर्जन छप्पर, पुआल,उपले,लकड़ी,साइकिल समेत अनेक गृहस्थी जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों की सूझबूझ से आग के विकराल रूप होने के बावजूद आसपास के छप्परों को हटा लेने से आग को पूरे गांव में फैलने से रोका गया।मौके पर ग्रामीणों की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुंचकर आग को बुझाया घटनास्थल पर मौजूद चौकी प्रभारी बारून बाजार सुधाकर यादव ने हमराही सिपाहियों के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्य का नेतृत्व किया।घंटो की मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया।हल्का लेखपाल आज्ञाराम मौर्य ने क्षति का आकलन कर तहसील प्रशासन को अहेतुक सहायता के लिए रिपोर्ट सौंप दी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे