मॉ शीतला धाम कटरा मेदनीगंज में आयोजित हुआ विशाल भण्डारा, भक्तो का लगा ताता
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । नगर पंचायत कटरा मेदनीगंज स्थित मां शीतला देवी धाम पर रविवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन संगम यूथ फाउंडेशन के आयोजकत्व में किया गया । उक्त भंडारे में सदर विधायक संगम लाल गुप्ता व संगम यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता द्वारा दूर - दराज से भंडारे में शामिल होने आए मां के भक्तों को प्रसाद वितरण कर भंडारे का शुभारंभ किया गया । इस मौके पर सदर विधायक संगम लाल गुप्ता ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए अनेक सेवा प्रवृत्तियां की जाती है, जिनमें सबसे बड़ी सेवा गरीब को शिक्षा वह भोजन उपलब्ध कराना है । उन्होंने कहा कि हमारे हृदय में दूसरों की सहायता सेवा करने की सच्ची भावना होनी चाहिए । इस मौके पर संगम यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि अगर हम अपनी अंतरात्मा से समाज सेवा या परोपकार के किसी कार्य को दृढ़ निश्चय कर लें और उसके लिए तैयार हो जाएं तो संसार में ऐसा कोई काम नहीं जो पूरा करके ना दिखाया जा सके । इस मौके पर मौजूद समाजसेविका / अद नेत्री श्रीमती पूनम गुप्ता ने सदर विधायक के कार्यो एंव उनके द्बारा क्षेत्र के विकास में किए जा रहे योगदान का बखान करते हुए कही कि समाज सेवा से बडा कोई पुनीत कार्य नही है, जिससे विधायक द्बारा समय - समय पर समाज के प्रति विभिन्न कार्य किए जाते है जो सराहनीय है । इस मौके पर देवेन्द्र गुप्ता एडवोकेट, विधायक प्रतिनिधि अभिषेक पाण्डेय, अनूप गुप्ता, रामकिशोर साहू समेत तमाम लोग मौजूद रहे । उक्त आयोजित विशाल भण्डारे में भक्तो का ताता लगा रहा ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ