Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराइच:सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल की 42 वी वाहिनी ने अभियान चला लोगों को किया जागरूक



महिलाओ को सिलाई मशीन वितरण की साथ ही ग्रामीणों को कम्बल वितरित किया 
राजकुमारशर्मा 
बहराईच ।सीमावर्ती जिला बहराईच के नानपारा क्षेत्र अंतर्गत शशस्त्र सीमा सुरक्षा बल की 42 वी वाहिनी नानपारा ने सीमा वर्ती ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से दिनाक 20फरवरी से 5मार्च तक सीमा वर्ती क्षेत्रों में अनेकों अनेक रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों में जागरूकता फैलाने का काम किया । दो सफ्ताहिक कार्यक्रम के आज समापन के अवसर पर 42 वी वाहिनी मुख्यालय अगैय्या नानपारा में भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें बच्चो ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्सन किया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी आईएएस नानपारा गौरांग राठी रहे ।विशिष्ठ अतिथि कॉमंडेड उदय प्रताप सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा सुरेंद्र कुमार यादव रहे ।कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम के बाद बच्चो,महिलाओं, और क्षेत्र के ग्रामीणों और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सिलाई मशीन,ग्रामीणों को कम्बल,खिलाड़ियों को सपोर्ट किट,बच्चो को किताबे स्कूली बैग और एसमीरती चिन्ह देकर उनका हौसला अफजाई की गई इस दौरान उपजिलाधिकारी गौरांग राठी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे कहा कि यह सशस्त्र सीमा बल 42 वी वाहिनी की तरफ से अनूठी पहल है वास्तव में आप लोग एक अच्छा काम कर रहे है इस मुहिम को बड़े पैमाने पर ले जाने के लिए हमारा तहसील प्रसासन भी सहयोग करेगा कमांडेंड उदय प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा सीमा बल हमेशा जनहित के कार्य करती रहेगी हम चाहते है कि गांव को स्मार्ट गांव बनाया जा सके पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव ने इस मुहिम की तारीफ करते हुवे कहा कि हमारी पुलिस फोर्स इस मुहिम में बराबर सहयोग करेगी कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंड शैलेन्द्र कुमार पांडेय,जय प्रकाश,सहायक कमांडेंड मोहम्मद इमरान अंसारी ,जेबा सिद्दीकी, रचना त्रिवेदी, ओमकार नाथ आर्या, संदीप,राकेश कुमार, विजय प्रताप सिंह,सबरिंन खान,खुसबू मौर्या, एम डी अमीन ,एम डी इमरान,सलमान जाफरी,हाजी भगोले सहित सैकड़ों छात्र और छात्राएं मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे