Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:रोजगार के प्रति उदासीन हैं सांसद और विधायक : अविनाश सिंह



ए. आर. उस्मानी 
गोण्डा। अपने हक और रोजगार को लेकर सोमवार को यहां बेरोजगार युवा भारी संख्या में जुटे और रोजगार की हुंकार भरी। युवाओं ने केन्द्र और प्रदेश सरकारों के अलावा जनप्रतिनिधियों को घेरते हुए अपने गम और गुस्से का इजहार किया। एकजुट युवाओं ने कहा कि रोजगार उनका अधिकार है लेकिन सरकार अपना वायदा नहीं पूरा कर रही है। युवाओं ने कहा कि चुने गए सांसद और विधायक भी रोजगार के गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं।  युवा सत्याग्रह आन्दोलन के बैनर तले जुटे युवाओं ने कहा कि जिले में नौजवान बेरोजगारों की संख्या लाखों में है, लेकिन आजादी से लेकर आज तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कुछ नहीं किया। युवा नेता अविनाश सिंह ने कहा कि 30 वर्ष पहले शुरू हुई आईटीआई में रोजगार का सृजन हुआ लेकिन आज आईटीआई बुरे दौर से गुजर रही है। हजारों छात्र एमए, एमकॉम और बीपीएड करके बेरोजगार घूम रहे हैं। यहां रोजगार न होने से पलायन को मजबूर हैं।
ये उठाई गईं मांगें :
युवा सत्याग्रह आन्दोलन के तहत युवाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से इन्वेस्टर्स समिट हुई लेकिन इस समिट में भी किसी भी उद्योगपति ने यहां इकाईयों के निर्माण की घोषणा नहीं की। सैकड़ों इंटर कॉलेज में शिक्षक न होने से शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त है। बीएड पास छात्र दर दर भटक रहे हैं। इनसे वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकती है। शैक्षिक योग्यता वालों के लिए रोजगार सृजन किया जाये।
ये रहे आन्दोलन में शामिल 
आन्दोलन में प्रमुख रूप से रजनीश मिश्रा, विनय यादव, उमेश तिवारी, अभिषेक तिवारी, आजाद आर्मी, प्रदीप मौर्या, अमन श्रीवास्तव, नवनीत मिश्रा, अविनाश सिंह और मेराज अहमद समेत भारी तादाद में युवा शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे