मनीष ओझा
प्रतापगढ । देर रात घर से निकले युवक का शव अष्टभुजा नगर तिराहे स्थित मंदिर के पास औंधे मुंह लेटा देखे जाने से सनसनी फैल गई । परिजनों ने आनन फानन में शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार बहराइच जिला के पयागपुर थाना क्षेत्र के सौरियावा गांव निवासी मुन्ना शुक्ला प्रतापगढ़ जिले में रह कर पान की एक दुकान कटरा रोड स्थित एक नर्सिंग होम के बगल चलाते हैं व जिला स्टेडियम के पास जितेंद्र पांडे के यहां किराए के मकान में रहते है । उनकी पत्नी अंजना इलाहाबाद में एएनएम के पद पर तैनात है उन का एकलौता बेटा सत्यम(21)व बेटी प्रियंका उनके साथ ही कई वर्षों से प्रतापगढ़ में रह रहे हैं । बताया जाता है देर रात करीब 12:00 बजे सत्यम के मोबाइल पर फोन आया फ़ोन पर बात करते हुए वह घर से बाहर निकला काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजन उसे ढूंढने लग गए, लेकिन वह नहीं मिला रात लगभग 2:30 बजे सत्यम के मामा विजय नारायण मिश्र की बेटी करिश्मा ने फोन कर परिजनों को बताया कि सत्यम को कुछ लोग मार पीट रहे हैं उसे बचा लो परिवार वाले काफी ढूंढने के बाद थक-हारकर रात में ही वापस लौट आए सुबह लगभग 5:30 बजे फिर परिजन उसे ढूंढने निकले तो उसका शव अष्टभुजा नगर तिराहे पर मंदिर के पास औंधे मुंह गिरा पाया गया सत्यम को दो गोली लगी थी परिजनों से लेकर जिला अस्पताल पहुँचे जहाँ उसे देखते ही डॉक्टरों ने मृत करार दिया । वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व घटना की जांच में जुटी रही ।उक्त मामले मेे नगर कोतवाली में आसू जार्डन, सैफ खान, सूरज सिह, काली व सागर प्रधान समेत पॉच के विरूध 302, 147 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर घटना की हकीकत खगालने में जुटी है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ