Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ग्रामसभा की जमीन पर प्रधान का अवैध कब्जा


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । ग्राम सभा की जमीन पर प्रधान द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है । इतना ही नही आरोपित है कि उच्चाधिकारियों के शिकायत के बाद भी आज कोई कार्यवाही न होने से ग्रामीणो में आक्रोश है । जिले के कुंडा तहसील क्षेत्र के करैनी गांव निवासी अधिवक्ता अजीत कुमार सिंह ने जिलाधिकारी के साथ साथ कुंडा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर दिए गए शिकायती पत्र में आरोपित किया है कि ग्राम सभा के गाटा संख्या 268 व 353 में दर्ज तालाब व गाटा संख्या 397, 419, 403, 391 जो चकमार्ग दर्ज है, तथा गाटा संख्या 384 भू- अभिलेख में जंगल दर्ज है । जिस पर ग्राम सभा पचमहुआ के ग्राम प्रधान द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर व नव निर्माण करके खेती करने एवं अतिक्रमण करके उपयोग किया जा रहा है ।  जिसके चलते जल स्तर एवं सिंचाई तथा जानवरों के लिए पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है । इतना ही नही आरोपित है कि ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, इसी के साथ साथ चकमार्ग बंद होने के कारण लोगों के आवागमन में समस्या पैदा हो गई है ।  दिए गए शिकायती पत्र में मांग किया है कि सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए उक्त प्रकरण की जांच गंभीरता से कराते हुए ग्राम सभा के अवैध कब्जा धारकों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर अवैध कब्जा हटवाया जाए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे