वासुदेव यादव
फैजाबाद । प्रेस क्लब में गुरुवार को प्रजातंत्र आधार पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे स्वर्गीय हरि राम मौर्य उर्फ बिरजू मौर्य को उनके पेरटी के नेताद्वय व अन्य नांगरिको ने श्रद्धांजलि अर्पित किये।
इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि प्रजातंत्र आधार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उनके सुपुत्र श्री राजेश मौर्या ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बाबू जी स्व. हरि राम मौर्य के कहा कि वे एक नेक दिल इंसान थे। उनका जन्म ग्राम वरांव मसौधा पोस्ट मोती नगर जिला फैजाबाद हुवा था। उन्होंने यहा से लेकर गुजरात तक समाज सेवा की अलख जगाई व आम जनमानस में जनजागरूकता व उनके अधिकारों का जागरण किया । उनके द्वारा बहुतों को न्याय इंसाफ दिलाया गया। हम उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को नहीं भुला सकते। उन्होंने आजीवन देश समाज की सेवा करते हुए अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान कर आगे बढ़ाने का कार्य किया। हम उनकी कमी को पूरा नहीं कर सकते। लेकिन उनके पद चिन्हों पर चलकर उनके सपनों को साकार कर देश व समाज को आगे बढ़ाएंगे। जबकि कर्पूरी ठाकुर सेवा संस्थान के प्रमुख श्री श्याम बिहारी शर्मा ने कहा कि हरिराम मौर्या जी ने संघर्ष करते हुए लोगों को न्याय दिलाया हम उनके ऋणी हैं व उनके सपनों को साकार करेंगे । इस दौरान वरिष्ट पत्रकार वासुदेव यादव, दिलीप मौर्य, जेपी गुप्ता व
अन्य लोगों ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए उनको नमन किए।
इस दौरान लाल जी मौर्य पत्रकार दिलीप मौर्य बबलू रवि मौर्य गुड्डू मौर्य वीडी यादव गुड़िया मौर्या जेपी गुप्ता धर्मेंद्र चौरसिया प्रभाकर यादव सुबोध श्रीवास्तव द्वारिका मौर्या यमुना मौर्य मुकेश मौर्य सिद्धांत मौर्य सहित अन्य लोग शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ