खुर्शीद खान
सुल्तानपुर. उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद शाखा सुल्तानपुर की जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्ष/मंत्री की एक संयुक्त बैठक जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में अध्यापक भवन 395 सिरवारा मार्ग सुल्तानपुर पर सम्पन्न हुईं।बैठक में जिला अध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि विगत 25 दिसम्बर 2017 को संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में ब्लॉक इकाई का चुनाव कराने पर विचार विमर्श किया गया था।सभी ब्लॉक पदाधिकारी चुनाव की तैयारी पूर्ण कर ले।इसी क्रम में कल दिनांक 30 मार्च 2018 को ब्लॉक चुनाव की समय सारिणी जिले स्तर से जारी कर दी जाएगी।जिला मंत्री दिनेश उपाध्याय ने कहा कि प्रोन्नत वेतनमान की सूची अप्रैल माह में जारी करा दिया जाएगा। जिन सेवा निवृत्त शिक्षकों की पेंशन पत्रावली ए डी पेंशन फैज़ाबाद जा चुकी है उनका पेंशन भुगतान आदेश पी पी ओ 15 अप्रैल के पूर्व ही प्राप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी ने बताया कि 1 अप्रैल से स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत शत प्रतिशत नामांकन कराने का प्रयास करे। कूरेभार अध्यक्ष राजीव मिश्र ने समस्त शिक्षकों के अवशिष्ट भुगतान हेतु लेखाधिकारी महोदय का आभार व्यक्त किया।बैठक में प्रदेशीय उपाध्यक्ष मालती सिंह प्रदेशीय ऑडिटर शमीम अहमद वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष रामलला पांडेय संयुक्त मन्त्री विनय प्रजापति मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी व राधेश्याम मौर्य एवं राम अनुज यादव ब्लॉक अध्यक्ष-अरुण सिंह के के सिंह जलालुद्दीन राम चन्द्र राजभर मन्त्री-उपेन्द्र सिंह वैभव भटनागर राम आशीष मौर्य घनश्याम वर्मा श्रीपाल यादव द्वारिका यादव कमलेश तथा कुड़वार वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेहताब हुसैन प्रदीप श्रीवास्तव अशोक कुमार सिंह शिव नारायण वर्मा जनार्दन मिश्र सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ