Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:कब्रिस्तान में मुर्दों को दफनाने के वक्त नगर पालिका नवाबगंज करेगी प्रकाश की फ्री व्यवस्था



ए. आर. उस्मानी / रियाजु़द्दीन 
नवाबगंज गोण्डा। जिले के नवाबगंज की नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित चेयरमैन डॉ. सत्येन्द्र कुमार सिंह ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए मुसलमानों के कब्रस्तान में दिन ढलने के बाद मुर्दों को दफनाने के समय कब्रस्तान में प्रकाश की उत्तम व नि:शुल्क व्यवस्था करने का फरमान पालिका कर्मचारियों को सुनाया है। इससे मुस्लिम समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। समुदाय के लोगों ने चेयरमैन के इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए स्वागत किया है।
 उधर अपने अध्यक्ष का फरमान मिलते ही कर्मचारियों ने उसे अमलीजामा पहनाना शुरु कर दिया है। अध्यक्ष के इस मानवतापूर्ण कार्य से मोहल्ला मुट्ठीगंज निवासी मोहम्मद शमीम के चाचा स्व. मोहम्मद कलीम के जनाजे को अंधेरे कब्रस्तान में जगमगाते प्रकाश के बीच रखा गया। जनाजे में शामिल हजारों लोगों ने अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के इस सराहनीय कार्य की ह्रदय से प्रशंसा की। इस व्यवस्था से नवाबगंज के लोगों को रात के समय कब्रस्तान में मुर्दों को दफनाने में आसानी होगी।

नवाबगंज के गाँधी चौक स्थित जामा मस्जिद के पेश इमाम कारी मोहम्मद शरीफ ने इसे नेक बताते हुए कहा कि प्रदेश की अन्य नगर पालिकाओं को भी इसे अमल में लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नवाबगंज के चेयरमैन सत्येंद्र सिंह मुबारकबाद के मुस्तहक हैं। वहीं समाजसेवी नबी बक्श कादरी ने अध्यक्ष को शिक्षा का खजाना बताते हुए इस कार्य को खजाने से निकला प्रकाश बताया है। पालिका अध्यक्ष के इस कार्य पर मुस्लिम समुदाय ने पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।
   अध्यक्ष, समस्त सभासदों व पालिका कर्मचारियों का आभार प्रकट करने वालों में मोहम्मद रईस, तबरेज अहमद, मो०इब्राहिम, अनवर, मोहम्मद अंसारी, मोहम्मद आरिफ खान, हाजी मोहम्मद शफीक खान, शाबान अली हनफी, शफीउल्ला खासतौर पर शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे