Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, एक रेफर



शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर ढ़कवा बीरबल मोड़ पर बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गयी। थाना क्षेत्र के हण्डौर पूरे ब्रम्हचारी निवासी रामआसरे तिवारी (60) कपड़े का व्यापारी था। सोमवार को दिन मे दो बजे वह साइकिल से फेरी लगाने साहबगंज बाजार निकला था। इतने मे पीछे से आ रही असंतुलित बाइक ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। दुर्घटना मे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेजवाया। जबकि बाइक सवार कालीचरण के पुत्र राजभवन को भी गंभीर चोटें आयी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बहलोलपुर निवासी राजभवन को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजवाया। इधर राजभवन के साथ बाइक पर बैठे उसका भतीजा मुकेश भी आंशिक रूप से घायल हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे