श्री भद्रेश्वरनाथ शिव मंदिर पर होली मिलन समारोह
सुनील उपाध्याय
बस्ती ।श्री भद्रेश्वरनाथ शिव मंदिर पर सोमवार को समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति द्वारा जय प्रकाश गोस्वामी संयोजन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी राकेश चन्द्र साहू ने कहा कि ऋतु परिवर्तन का महापर्व होली एकजुटता का संदेश देता है। आध्यात्म के साथ ही खेत खलिहान से इस पर्व का सीधा रिश्ता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि श्री भद्रेश्वरनाथ शिव मंदिर पर होली मिलन का आयोजन स्वयं विशिष्ट हो जाता है। होली का भगवान शिव से निकट का रिश्ता है। काशी में शमसान पर होली इसका उदाहरण है।आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा ने अपने रचनाओं के माध्यम से होली को जीवन्त किया। कहा कि रंगों का महापर्व हमारी जड़ता को तोड़ता है। कार्यक्रम को सत्येन्द्रनाथ मतवाला, श्याम प्रकाश शर्मा, हरीश दरवेश, हेमन्त कुमार मिश्र आदि ने सम्बोधित किया। लोक गायक राम भवन और साथियों ने फाग गाकर वातावरण को उत्साहित कर दिया। ओम प्रकाश द्विवेदी, दिलीप कुमार पाण्डेय, वृजेश मिश्र, गोविन्द पाण्डेय, शरद रावत, प्रदीप श्रीवास्तव, राजेश गिरी, रमेश चन्द्र गिरी, विजय प्रकाश गोस्वामी, सन्तोष शुक्ल, इन्द्रेश्वर गिरी के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे। अबीर गुलाल लगाकर लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामना दिया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ