Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराइच:बुजुर्ग महिला से बीच सड़क पर लूट



राजकुमार शर्मा
बहराईच।सीमावर्ती जिला बहराईच के थानाक्षेत्र जरवलरोड अंतर्गत परसोहर गांव में घात लगाए पहले से बैठे कुछ चोरो ने एक बुजुर्ग महिला को गांव से घर वापस जाते समय बीचोबीच सड़क पर उसके पास से सोने चांदी जेवरात छीनने व शरीरिक चोट पहुँचाने जैसी घटना  को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना तहकिकात करना शुरू कर दी है। । जानकारी के अनुसार बहराईच के  थानाक्षेत्र जरवलरोड अंतर्गत  ग्राम परसोहर निवासी मुन्नी देवी पत्नी दुखीराम अपने बहू गीता देवी पत्नी रंजीत के साथ होली मनाने अपने मायके  पकड़ी ग्राम गई हुई थी ।रविवार को मायके से  घर वापस आते समय देर शाम परसोहर गांव के श्मशानघाट के पास पहुंची थी कि वाइक सवार दो अज्ञात लुटेरों ने महिला मुन्नी देवी से मारपीट व छीना झपटी कर नाक व कान के गहने छीन कर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए साथ ही इसकी सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर घटना का तहकिकात करना शुरू कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक मधुप नाथ मिश्रा के अनुसार  महिला से  लूटपाट करने वाले लुटेरों की तलाश की जा रही है।जल्द ही मामले का राजफाश कर दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे