Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:नगर पंचायत से जुड़े बारह सदस्यों की सदस्यता हुई रद्द



प्रमुख के उपचुनाव की गहमागहमी हुई तेज, एक ने खरीदा नामांकन पत्र
शिवेश शुक्ला
लालगंज प्रतापगढ़। लालगंज ब्लाक प्रमुख उप चुनाव के तहत पहले दिन सोमवार को प्रमुख पद के लिये एक नामांकन पत्र की खरीददारी हुई। कैथौला से बीडीसी सुरेंद्र सिंह द्वारा दो सेटो मे अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम सदर पंकज वर्मा से खरीदा। वहीं नगर पंचायत लालगंज के गठन के बाद अब क्षेत्र पंचायत के प्रमुख उप चुनाव मे 73 सदस्यों मे मात्र 60 सदस्य ही मतदान कर सकेगें। अमावां प्रथम से एक बीडीसी की मौत के बाद 72 मे से 12 सदस्य नगर पंचायत सीमा के वार्डो से होने के कारण सदस्यता गंवा बैठे है। इनमे पूर्व प्रमुख देवेन्द्र सिंह, पूनम, मनोरमा, रामअभिलाष यादव, गीता सिंह, अरूण शुक्ला, केदार, हीरालाल, सलीमुन निशा, सैयद सफीक, अनिल जायसवाल समेत दर्जन भर सदस्य है। नगर पंचायत की परिधि मे आने के कारण सदस्यता खो चुके सदस्य जहां हताश नजर आये। वहीं प्रमुख पद पर कब्जे को लेकर दोनों खेमे मे अब मौजूदा निर्वाचक मण्डल को लेकर सह और मात की बाजी को लेकर रणनीति बनती दिखी। ब्लाक परिसर मे तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय व एडीओ पंचायत बाबूलाल पाण्डेय भी डटे दिखे।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे