सुनील उपध्याय
बस्ती।रोटरी क्लब ने महादेवा चौराहा के निकट बेहिल ग्राम को रोटरी ग्राम के रूप में चयनित किया है. रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन अपने विभिन्न कार्यो से इस ग्राम में लोगो के जीवन स्तर को उठाने का प्रयास करेगा. इसी क्रम में पूर्व ग्राम प्रधान राम उजागिर विश्वकर्मा के मकान में एक कौशल विकाश केंद्र की शुरुवात की गयी.क्लब अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने केंद्र को दो सिलाई मशीन प्रदान की. क्लब द्वारा दो कंप्यूटर भी दिए गए. दो पालिओ में 54 बालिकाए सिलाई और कढ़ाई का प्रशिक्षण लेंगी. 10 ग्रामवासी कंप्यूटर का प्रशिक्षण लेंगे.केंद्र का उद्घाटन रो डा अश्विनी कुमार सिंह तथा अध्यक्ष रो महेंद्र कुमार सिंह ने किया.अपने उद्बोधन में डा अश्विनी कुमार ने क्लब के तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. उन्होने ने ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करने पे जोर दिया.महेंद्र कुमार सिंह ने अति शीघ्र दो और सिलाई मशीन और कंप्यूटर की घोषणा की. उन्होने कहा ये प्रयास किया जाएगा ये केंद्र बाजार से जुड़े जिससे ये ग्रामीण महिलाओं के आय का स्रोत बने.केंद्र संयोजक राम उजागिर विश्वकर्मा ने बेहिल को रोटरी ग्राम चुनने के क्लब को धन्यवाद दिया.कार्यक्रम का संचालन रो आशीष श्रीवास्तव ने किया.ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रेम चंद्र, जितेंद्र बहादुर पाल,रो डा डी के गुप्ता,रो राजन गुप्ता, रो अजीत प्रताप सिंह, रो.मंयक श्रीवास्तव, रो.डा.आशीष श्रीवास्तव, रो.राम विनय पाण्डेयरो.डा.एस. के.त्रिपाठी अनिल सिंह, रो अरुण कुमार,रो ऋषभ राज, रो देवेंद्र श्रीवास्तव, रो विवेक वर्मा, राजकुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे.

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ