Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं बच्चे बरसों पहले गिरे विद्यालय का नहीं हुआ पुनर्निर्माण



अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी
बलरामपुर।शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के उ.प्रा.वि.तकियवा भगवान का बरामदा 3 वर्ष पूर्व गिर गया था तथा बाकी भवन भी जर्जर हालात में हैं इसी कारण से इस विद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रा.वि. तकिया मुहब्बत जोत के प्रांगण में खुले आसमान के नीचे पढ़ने को विवश हैं ।

 जानकारी के अनुसार लगभग तीन वर्ष पूर्व उ.प्रा.वि.तकियवा का बरामदा अचानक गिरने से विद्यालय का संचालन तीन शिक्षा सत्रों से प्रा.वि. तकिया मुहब्बत जोत प्रांगण में हो रहा है ।एक डेढ़ वर्ष पूर्व बरामदे का पुनर्निर्माण होने के बाद भी उ.प्रा.वि का संचालन प्रा.वि.परिसर में ही हो रहा है । प्राधानाध्यापक बेचन लाल वर्मा ने बताया विद्यालय भवन जर्जर है खिड़की दरवाजा नहीं है । भवन के गिरने की आशंका है जिसके कारण भवन में पढ़ाना जोखिम मोल लेना है । इस विद्यालय का निर्माण वर्ष 2008-9 में हुआ था । 15 जून 2015 को अचानक विद्यालय का बरामदा धराशायी हो गया । सौभाग्य से वि.बंद था जिससे कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई थी । बरामदा गिरने के बाद विद्यालय संचालन प्रा.वि.तकिया मुहब्बत जोत में शुरू हुआ जो अब तक अपने मूल परिसर में नहीं जा सका है । जुलाई 2016 में धराशायी बरामदे का पुनर्निर्माण करा दिया गया लेकिन फिर भी  अभिभावक अपने बच्चों को इस जर्जर भवन में भेजने को तैयार नहीं हैं और न ही अध्यापक पढ़ाने की हिम्मत जुटा पा रहे हैं  । ग्रा.प्रधान अतुल कुमार उपाध्याय ने बताया कि उ.प्रा.वि.तकियवा जर्जर अवस्था में जिसे दुरूस्त कराकर पुन: संचालन कराने की मांग कई बार की गई है फिर भी बेसिक सिक्षा विभाग उदासीन बना हुआ है । इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी मनीराम वर्मा ने बताया कि उ.प्रा.वि.तकियवा का भौतिक निरीक्षण कर संचालन शुरू होने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे