Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों के व्यवहार से मरीज व तीमारदार परेशान



अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी
बलरामपुर। सी.एच.सी सादुल्लाह नगर में प्रसव प्वायंट में तैनात ए.एन.एम., स्टाफ नर्स तथा स्वास्थ्य कर्मीयों के व्यवहार को लेकर क्षेत्र में असंतोष बढता जा रहा है । आए दिन ए.एन.एम.व नर्स की शिकायतें होती हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग कोई कार्यवाही करने में असहाय है । यही कारण है कि स्वास्थ्य कर्मीयों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आ रहा और आमजन बेबस है ।जानकारी के अनुसार सी.एच.सी. सादुल्लाह नगर की नर्स व एनम द्वारा प्रसूता का समुचित इलाज न करने तथा निजी अस्पताल को लाभ दिलाने के लिए मरीज को निजी अस्पताल ले जाने के लिए दबाव बनाने का मामला प्रकाश में आया है । विकास खंड रेहरा बाजार के दतलुपुर के मजरे धोबीडीह निवासी श्याम लाल वर्मा पुत्र राम सहाय ने जिलाधिकारी बलरामपुर को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी बहू नेहा पत्नी किशन को प्रसव पीड़ा होने पर 4/5 मार्च की रात लगभग डेढ़ बजे सी.एच.सी. सादुल्लाह नगर में भर्ती कराया गया । बहू की हालत बिगड़ती रही ड्युटी पर तैनात ए.एन.एम.व नर्स ने प्रसूता की समुचित देखभाल व इलाज नही की । प्रसूता दर्द व पीड़ा से तड़पती रही परन्तु स्वास्थ्य कर्मीयों ने समुचित इलाज नही किया ।  सुबह होने तक प्रसूता की हालत गंभीर हद तक बिगड़ गई तब ड्युटी पर तैनात एनम व नर्स ने कहा कि यह सरकारी अस्पताल है यहाँ पर कोई सुविधा नहीं है । इसलिए प्रसूता को हमारे अस्पताल में तैनात एक डाक्टर के निजी नर्सिंग होम में ले जाना होगा जहाँ पर आपरेशन से प्रसव संभव होगा । पीड़ित ने बताया कि बहू की हालत बहुत बिगड़ चुकी थी स्वास्थ्य कर्मीयों के इस व्यवहार के कारण हमने उनके सुझाए अस्पताल में न जाकर बाजार स्थित दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ पर उसका इलाज चल रहा है । पीड़ित ने जिलाधिकारी बलरामपुर से मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है । इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी रेहरा बाजार डा.सुजीत कुमार पांडेय ने कहा कि मामले की शिकायत मिली है उच्चाधिकारीयों के निर्देशन में मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे