सुनील उपाध्याय
बस्ती जिले मे श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीपप्रज्वलन वा माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अपने उदबोधन मे श्री त्रिपाठी ने कहा कि
गरीबी दूर करना है तो हर बच्चे गुणवत्तापरकको शिक्षा देनी होगी। शिक्षा से गरीबी तो दूर होगी ही देश और समाज भी विकास की अनंत ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा उन्होंने कहा कि वर्तमान में हर क्षेत्र प्रतिस्पर्धा बढ़ गयी है। बच्चों के सामने चुनौतियां अधिक हैं, शिक्षकों का दायित्व है कि बच्चों को देश, काल, परिस्थितियों के अनुसार तैयार करें। उन्होने यूपी की योगी सरकार को शिक्षा के प्रति असंवेदनशील बताया।
सदर विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि होनहार बच्चे ही आगे बढ़ेंगे, और बच्चे होनहार तभी होंगे जक अभिभावक, अध्यापक और स्वयं बच्चे अपने हिस्से का काम जिम्मेदारी से पूरा करेंगे। रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि शिक्षक ही बच्चों के आदर्श होते हैं, इसलिये शिक्षक को अपनी वेशभूषा, बोलचाल, चरित्र ऐसा प्रस्तुत करना चाहिये जिस पर समाज को गर्व हो। उन्होने स्कूल के बच्चों में अनुशासन और शिक्षकों में अध्यापन की कुशलता की खूब तारीफ की। सहायक विक्री कर आयुक्त आलोक कुमार तिवारी ने कहा श्रीनेत ग्लोबल स्कूल ने गुणवत्तापरक शिक्षा की जो लकीर खींची है ग्रामीण क्षेत्र में सहज नही है। उन्होने स्कूल के प्रबंधन की तारीफ की।
इस अवसर पर नन्हे कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया। एकांकी, प्रेरक गीतों, काव्यावली, हास्य और नृत्य के माध्यम से बच्चों ने शमां बांधा वह कार्यक्रम के अंत तक कायम रही। अभिभावक और दर्शक कार्यक्रमों पर मंत्र मुग्ध होकर तालियों से उनका मनोरंजन करते रहे। नगरपालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्कर मिश्रा, संत प्रकाश त्रिपाठी, अमित सिंह आरबीएस, कांग्रेस नेता अंकुर वर्मा, अजीत सिंह, आदित्य त्रिपाठी, अनूप खरे, संतोष सिंह, रामायण सिंह, पण्डित सरोज मिश्रा, राजेश चित्रगुप्त, परमेश्वर शुक्ला पप्पू, अशोक तिवारी, अष्टभुजा सिंह, शिवम सिंह, अजय प्रताप चौधरी, कबीर तिवारी, सचिन सिंह, शीतला सिंह, ऋतुराज सिंह, अनिल पाण्डेय, रमेश गुप्ता, ऋषभ त्रिपाठी, बब्लू शुक्ला, अभयदेव शुक्ला, भानुप्रकाश मिश्रा, अश्वनी श्रीवास्तव विक्की, जय प्रकाश सिंह, सुबाष सिंह, जैकी सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा।
मनोहारी प्रस्तुतियों के लिये समीर चौधरी, साक्षी, शैलेन्द्र, निशा, आनंद, अभय, रोहित, प्रभात, मानसी, विजय, कासिम, काजल, अंशिका, हिमांशी, स्वेच्छा सिंह, आराध्या, गरिमा, गौरी, सशुल चौधरी, वैभव श्रीवास्तव आदि को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मास्टर शिव, प्रधानाचार्य एसपी पाण्डेय, सतेन्द्र, कमलनयन, मदनगोपाल, छाया, अंशू, अंजली, ऋतु, सोनाली, विनीता, नरेन्द्र शुक्ला, आदित्य पाल का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में निदेशक राम प्रताप सिंह व संरक्षक उदयनरायन सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताते हुये उन्हे प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होने कहा कि स्कूल बच्चों की गुणवत्तापरक शिक्षा के लिये संकल्पित है, अभिभावकों का सहयोग यूं ही मिलता रहा तो स्कूल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा.

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ