Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सामुहिक विवाह से समाज के लोगो का बढा है हौसला - कपिल मुनि



चौदह  जोड़ों ने थामी गृहस्थी की डोर, गाजे बाजे संग निकली शोभायात्रा 
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । जिला उमरवैश्य समाज सभा द्वारा 11 वां सामूहिक विवाह सोमवार को बड़े उल्लास के साथ शोभायात्रा द्वारा हादीहाल में सम्पन्न हुआ। गाजे -बाजे के साथ शोभायात्रा निकली तो पूरा शहर ठहर गया था। महिलाए नाचते गाते हुए चल रही थी तथा बारात की शोभा देखने लायक थी। जनपद के लोग अपनी छतों पर से फूल माला की वर्षा कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि तीनो लोक के देवी देवता आशीर्वाद देने के लिए आज बेल्हा में उतर आये है। 
फ़ोटो
मुख्य अतिथि कपिल मुनि उमरवैश्य, संतोष कुमार के साथ दिल्ली महाराष्ट्र, पूरा पूर्वांचल के सभी समाज के पदाधिकारी बारात में शामिल रहे। बारात की आगवानी संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य, अध्यक्ष शिव प्रसाद उमरवैश्य, महामंत्री गुलाब चन्द्र उमरवैश्य, कोषाध्यक्ष सियाराम सामुहिक विवाह संयोजक रामजी उमरवैश्य महामंत्री शोभनाथ, मदनलाल, मनोज कुमार, देवेन्द्र गुप्ता, श्रीराम आदि ने की। आगवानी कर द्वारपुजा की रसम निभाई गई। समाज सभा के संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि समाज सभा द्वारा 14 जोड़ो का सामुहिक विवाह कराया गया। सामुहिक विवाह में मुख्यमंत्री द्वारा सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता जिलाधिकारी शंभु कुमार द्वारा सभी जोड़ो को दी गई। इसीलिए समाज सभा वर कन्याओं ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं ईओ नगर पालिका के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कपिल मुनि ने कहा कि प्रतापगढ़ जिले के पदाधिकारियों ने पूरे देश में एक मिशाल कायम की है। आज सामुहिक विवाह से समाज के लोगो का हौसला बढ़ा है। दहेज रूपी दानव का अंत करने में उमरवैश्य समाज सभा सफल है। अध्यक्षता कर रहे संतोष कुमार ने कहा कि यहां की भीड़ व्यवस्था को हम सब कायल है। 
कार्यक्रम में विनय कुमार, पप्पू, पारसनाथ, रवि, हजारी लाल, प्रेमचन्द्र, दिनेश, गुलाबचन्द्र, शंकरलाल, रमालाल, अभिषेक, हनुमान प्रसाद, राम विलास, जगन्नाथ, राजेश, मखन लाल, मनोज, पूनम गुप्ता, महिमा, राम अंजोर, राजकुमार, रामेश्वर प्रसाद, विजय कुमार, दीपक, घनश्याम, अजय कुमार, पंकज, रोहित, राजाराम वैश्य आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे