अमेठी (यूपी). अगर पड़ोसी मधुर सम्बंध बना रहा है तो जायें सावधान! ऐसा इसलिये कहा जा रहा के 5 दिन पूर्व
ज़िले के मोहनगंज थाने के सामने किराये के मकान में रह रहे दम्पति की हत्या में पड़ोसी के हाथ ही खून में सने हुए पाये गये हैं। कर्ज़ अदा करने और पत्नी की डिलेवरी के लिये पैसे का इंतेज़ाम करने के लिये पड़ोस में रह रहे दो सगे भाईयों ने दम्पति को मौत की नींद सुला दिया था। पुलिस ने आरोपी दोनो सगे भाईयों को गिरफ़्तार कर जेल भेजा है।
वीडियो
मंगलवार 6 मार्च को अंजाम पाई थी वारदात
जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार 6 मार्च को डबल मर्डर केस से सनसनी फैल गई थी।
वारदात में जमुरवा गांव के मूल निवासी हरि प्रसाद वर्मा (55) और उनकी पत्नी सावित्री (50) की मौत हुई थी।
दोनों 5-6 महीनों से थाने के सामने किराये का घर लेकर रह रहे थे।
दम्पति के इस तरह पैतृक निवास स्थान को छोड़कर किराये के घर में रहने का कारण इकलौते बेटे राजकुमार और उसकी बहू से विवाद बताया जा रहा था।
शुरुआती दौर में पुलिस इसी एंगल पर वर्क कर रही थी।
कर्ज़ और पत्नी की डिलेवरी के लिये पैसों के इंतेज़ाम में उठाया ये खौफ़ नाक क़दम
लेकिन आज पुलिस ने जो खुलासा किया वो काफी चौंकाने वाला है, सीओ तिलोई बीनू सिंह ने बताया कि पुलिस ने दबिश देकर दो सगे भाईयों आरोपी तस्लीम खान पुत्र मो.फरीद, मो.शकील निवासी पूरे जुम्मन मजरे सग्रामपुर थाना मोहनगज को धरदबोचा। हत्यारोपियो के पास से हत्या मे प्रयुक्त हथौड़ा व चाकू बरामद किया गया है।
सीओ ने बताया कि दोनों सगे भाई दम्पति के पड़ोस में किराये पर रह रहे थे, इन पर कुछ कर्ज़ था और इनमे से एक भाई की पत्नी को दो दिन बाद डिलेवरी होनी थी, जिसके लिये इन्होंंने इस वारदात को अंजाम दिया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ